काशीपुर। बीएस-4 बसों को दिल्ली मार्ग पर संचालित नहीं किए जाने से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने शाखा के सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर पांच अक्तूबर को धरना देने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को परिषद के शाखा अध्यक्ष दिलशाद हुसैन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि काशीपुर डिपो की बीएस-4 बसों का संचालन रामनगर से आनंद विहार नहीं होने के कारण डिपो की आय और डीजल औसत दोनों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। परिषद ने मांग की कि देहरादून क्षेत्र की भांति काशीपुर डिपो की बीएस-4 बसों का संचालन भी आनंद विहार तक किया जाए। इस मौके पर शाखा मंत्री संदीप कुमार, अवतार सिंह, मोमीन हुसैन, मो. तासिम आदि रहे। संवाद