फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ब्लू ने दो गोल से दर्ज की जीत

विज्ञापन
स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद मौजूद खिलाड़ी - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के मौके पर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ब्लू टीम ने चार गोल के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार देर शाम राजकीय खेल स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय के निर्देश पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। राउंड रॉबिन प्रारूप के आधार पर छह लीक मुकाबले खेले गए। स्टेडियम रेड टीम और स्टेडियम ब्लू टीमों ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ब्लू ने चार गोल के मुकाबले दो गोल से जीत हासिल की। स्टेडियम ब्लू के लिए मुनीर, रसीद और रवि कुमार ने दो-दो गोल किए। स्टेडियम रेड के लिए शाहनवाज और विक्रम ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि जीवन तिवारी व उप जिला क्रीडाधिकारी निर्मला पंत ने किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वहां उत्तराखंड हाकी के संयुक्त सचिव योगेश जोशी, हाकी कोच मोहित सिंह, मोहित रावत, सौरभ पटवाल, अब्दुल जब्बार, रईस अहमद, कमलवीर, अभिषेक पांडे, समरवीर, मुकेश यादव, दीपक रावत मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें