फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स रोहित और प्रमोद को एसएसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कोरोना की पहली और दूूसरी लहर के दौरान निरंतर सेवा कार्य करते रहने पर समाजसेवी रोहित चौधरी और फोटोग्राफर प्रमोद कुमार को एसएसपी डीएस कुंवर ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान से नवाजा है। कुंडा थाने के ग्राम लालपुर निवासी रोहित चौधरी को कोरोना संक्रमण के दौरान एसपीओ नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

रोहित ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। इस दौरान रोहित ने रक्तदान भी किया। कुंडा थाने की ओर से रोहित का नाम कोरोना वारियर्स के रूप में भेजा गया था। वहीं काशीपुर के फोटोग्राफर प्रमोद कुमार ने भी कोरोना संक्रमण के दौरान निस्वार्थ सेवा भाव से काम किया। एसएसपी ने कोरोना वारियर्स के रूप में चुने गए रोहित और प्रमोद को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें