फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौना प्रीमियर लीग पर चोरगलिया का कब्जा

विज्ञापन
खटीमा के बग्गा चौवन में चल रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
सिसौना में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में चोरगलिया ने सिसौना की टीम को 48 रनों से करारी शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच अजय और मैन ऑफ द सीरीज सोनू फर्त्याल बने।
विज्ञापन

सोमवार को चोरगलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सिसौना की टीम 119 रन पर ही ढेर हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मृदुल त्रिपाठी मोनू ने चोरगलिया की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां पर जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा, प्रधान कुलदीप कंबोज, कमेटी के सदस्य शक्ति त्रिपाठी, गणेश तिवारी, बॉबी भट्ट, गौरव कुमार, गोविंद, राहुल कुमार, गोपाल कुमार आदि थे।
चारुबेटा ने विचवा को हराया
खटीमा। बग्गा चौवन में खेले जा रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में चारुबेटा ने विचवा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सोमवार को खेले गए मैच में विचवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चारुबेटा की टीम ने 11वें ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। सोनू पाजी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहां हेमंत कन्याल, प्रताप दसौनी, पंकज चुफाल, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिंह, सूरत सिंह, पंकज सिंह, दिगंबर सिंह, पारस आदि थे। (संवाद)

सितारगंज के सिसौना गांव में विजेता टीम को ट्राफी देते बीडीसी मृदुल त्रिपाठी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें