जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों के संगठन पंतनगर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव आगामी छह फरवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए घमासान अभी से शुरू हो गया है। एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है।
वर्ष 1989 में पूटा का गठन किया गया था। इसकी द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन 10 फरवरी को किया जाता है। इस कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, तीन सचिव, एक लीगल एवं सदस्यों के रूप में टेक्नोलॉजी कालेज से दो, कृषि महाविद्यालय से तीन, सीबीएसएच से एक, वेटरिनरी कॉलेज से एक, होम साइंस कालेज से एक और सीएबीएम कालेज से एक सदस्य चुना जाता है। वर्तमान में विवि में लगभग 600 शिक्षक कार्यरत हैं। जिनमें से 433 शिक्षक पूटा से संबद्ध हैं। इन्हें ही द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव करना है।