फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशलिटी आयुर्वेदिक उपचार केंद्र का लोकार्पण

Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
विज्ञापन
गदरपुर में अस्पताल का लोकार्पण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम रतनपुरा में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश के स्पेशलिटी आयुर्वेदिक उपचार केंद्र का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा बालेंदु प्रकाश की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए आयुर्वेदिक केंद्र को प्रदेश की जनता के लिए सौगात बताया। वैद्य बालेंदु प्रकाश ने पैंक्रिएटाइटिस रोग और उसके इलाज की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएमआरसी जोधपुर के निदेशक डॉ. जीएस टुटेजा, पूर्व केंद्रीय आयुष सचिव अजीत शरण, डॉ. केएस धीमान, डा. सीके कटिहार और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ. बीएम कटोच ने भी संबोधित किया। वहां पैंक्रिएटाइटिस रोग से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों का भी परिचय कराया गया।

आयुर्वेदिक केंद्र के लोकार्पण में सिने अभिनेता संजय दत्त को पहुंचना था। उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन दिवगंत फिल्म कलाकार एवं निर्माता राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन होने के चलते संजय दत्त के आने का कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के मोबाइल पर संजय दत्त ने कार्यक्रम में न पहुंचने का अफसोस जाहिर करते हुए क्षमा मांगी।
विज्ञापन


संजय दत्त के नहीं आने की जानकारी से लोग मायूस हो गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, राजकुमारी गिरी, राजेश बजाज, राजीव घई, मुख्तयार सिंह मक्कड़, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, ठाकुर विश्वास आदि थे। 

सड़क की खस्ता हालत पर विधायक पर कसा तंज
रुद्रपुर। अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल को रतनपुरा-नवाबगंज मार्ग की खस्ताहालत पर वैद्य बालेंदु प्रकाश की खरीखरी सुनने को मिली। उन्होंने मंच से राजकुमार ठुकराल के सात वर्ष से विधायक होने के बावजूद विधानसभा क्षेत्र में शहीद बलजीत सिंह के नाम से पहचाने जाने मार्ग की दुर्दशा पर तीखा व्यंग्य कसा। विधायक ठुकराल ने जल्द ही कार्य योजना तैयार कराकर मार्ग निर्माण कराये जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें