फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पौधरोपण क्षेत्रों में लगेगी सोलर फेंसिंग, कवायद शुरू

Thu, 12 Feb 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने पौधरोपण क्षेत्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रभाग की विभिन्न रेंजों में चिह्नित आठ स्थानों पर तीन लाइन सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पौधों को पशुओं की घुसपैठ और अन्य नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में फेंसिंग का दायरा करीब 5 हजार वर्गमीटर से लेकर 15 हजार वर्गमीटर से अधिक तक रहेगा। टांडा, पीपलपाड़ा, भाकड़ा, बरहनी और अन्य रेंजों के पौधरोपण स्थलों को प्राथमिकता में रखा गया है, जहां हाल के वर्षों में पौधों की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां सामने आई थीं। अधिकारियों का मानना है कि सोलर फेंसिंग लगने से वन क्षेत्रों में हरित आवरण को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी और सरकारी धन से लगाए गए पौधों की जीवित रहने की संभावना भी बढ़ेगी। विभाग के सूत्रों के मुताबिक लगातार बढ़ती मानवीय गतिविधियों और पशुओं की आवाजाही के कारण कई स्थानों पर पौधों को नुकसान की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए सोलर फेंसिंग को एक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल सुरक्षा उपाय के रूप में अपनाया जा रहा है।
- वर्जन
पौधरोपण क्षेत्रों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। सोलर फेंसिंग लगाए जाने से पौधों को पशुओं व अन्य नुकसान से बचाया जा सकेगा और वन संपदा का संरक्षण बेहतर ढंग से सुनिश्चित होगा। - उमेश चंद्र तिवाड़ी, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें