फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पूर्व प्रेमी ने की थी विवाहिता की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतका के भाई ने अपनी बहन के पूर्व प्रेमी और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्या अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मोहल्ला चौहनान ईदगाह रोड निवासी मो. रजी पुत्र आरिफ ने कहा कि उसके पिता ने उसकी बड़ी बहन रजा परवीन का कुछ समय पहले मोहल्ला खताड़ी रामनगर निवासी मोहम्मद दानिश से शादी के लिए रिश्ता तय किया था। उसकी बहन और दानिश के बीच रिश्ता होने के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

इसी बीच दानिश सऊदी अरब चला गया। एक वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो गई। परिवार ने उसकी बहन का रिश्ता मोहल्ला छीपियान निवासी रईस अहमद के साथ कर दिया। तीन फरवरी 2016 को उसका निकाह कर दिया। निकाह के दिन दानिश ने घर आकर उसकी बहन और बहनोई को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तू मेरी नहीं बनी तो किसी और की भी नहीं बनने दूंगा। दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन


तहरीर में कहा कि 26 मार्च की शाम साढ़े छह बजे उसकी बहन, मां, वह तथा उसका छोटा भाई घर पर थे। तभी दानिश अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया उसकी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर दानिश उसको कमरे में ले गया। उसके साथ आए बाकी दोनों लोग उन तीनों की कनपटी पर तमंचा रख अलग कमरे में ले गए। तभी गोली की आवाज आई बहन की चीख पुकार सुनकर वह कमरे में भागा तो दानिश ने उसके पेट से सटा कर तमंचे से फायर झोंक दिया तथा दूसरी गोली उसकी बहन के गले पर मार दी। जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें