फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: तस्करों के हौसले बुलंद, खैर की लकड़ी काटकर पानी में छिपाई; पीपलपड़ाव रेंज से लट्ठे बरामद

Wed, 11 Sep 2024 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

तस्करों और वन विभाग के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग की टीम ने पीपलपड़ाव रेंज की दक्षिणी गदगदिया मध्य बीट से पानी में छिपाकर रखे खैर के लट्ठे बरामद किए है। 
विज्ञापन
तस्करों ने खैर की लकड़ी काट पानी में छिपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गूलरभोज में तस्करों और वन विभाग के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग की टीम ने पीपलपड़ाव रेंज की दक्षिणी गदगदिया मध्य बीट से पानी में छिपाकर रखे खैर के लट्ठे बरामद किए है। मामले में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पीपलपड़ाव रेंज की दक्षिणी गदगदिया मध्य बीट में तस्करों ने खैर की लकड़ी का अवैध काटन कर दिया। वन विभाग की टीम ने हरिपुरा और बौर जलाशय के मध्य कट के समीप पानी के अंदर रखे खैर के 49 लट्ठे बरामद किए। टीम ने बरामद लकड़ी को पीपलपड़ाव रेंज में जमा कर दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: आंगन रोशन करने के प्रयास में बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन


रेंजर आरएन गौतम ने बताया कि वह अभी घायल अवस्था में है। वन टीम की ओर से अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में वन आरक्षी कैलाश सिंह, राजेंद्र सिंह तरियाल, वाचर जाने अली व वजीर चंद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें