फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

Wed, 15 Oct 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। खटीमा निवासी बाइक सवार तस्कर से पुलिस ने 3.32 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान दूसरा युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पुलिस टीम नानकसागर जलाशय के पार गश्त पर थी। कामन नदी से काला बूटा मार्ग पर खड़े दो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा एक युवक को पकड़ लिया। सुनील सिंह राणा निवासी उलधन, झनकट, खटीमा के पास से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने बताया कि उसके साथ खड़ा गुरविंदर सिंह अपनी बाइक छोड़ गया। सुनील सिंह ने बताया कि वह गिन्दर से तीन हजार रुपये तौला स्मैक खरीद कर लाया था और वह नशे का आदी भी है और स्मैक बेचता भी है।
सीओ विमल रावत ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। बताया कि पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक सीज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि भागे आरोपी को जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें