फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सात तमंचों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात तमंचों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ कुमाऊं और स्थानीय पुलिस को अवैध रूप से हथियार ले जाने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ टीम के एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल व गदरपुर एसओ जसवीर सिंह चौहान व एसआई मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर महतोष रोड पर ग्राम रतनपुरा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक सवार युवक बिलासपुर से आ रहा था। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़ी और भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। आजाद अली (32) निवासी ग्राम कनकटा गदरपुर के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। बाइक की जांच करने पर पुलिस को बैग में एक कट्टे में छिपाकर रखे 12 बोर के दो और 315 बोर के चार तमंचे बरामद हुए। आजाद अली ने बताया कि वह इन तमंचों को रामपुर (यूपी) से खरीदकर लाया था और उत्तराखंड में बेचना चाहता था। पुलिस ने आजाद अली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर उसकी बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें