फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाया था मंगेतर ने, मिल गए पुलिस वाले

Mon, 23 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक युवक को मंगेतर ने मिलने बुलाया तो वह रात की परवाह किए बगैर बुलाई जगह पर पहुंच गया। लेकिन मंगेतर से मिलने से पहले ही वह भटककर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस संदिग्ध मानते हुए उसे चौकी ले गई। पूछताछ में जब माजरा पता लगा तो पुलिसकर्मियों ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।
 रम्पुरा क्षेत्र में हो रही वारदातों के चलते चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी रविवार तड़के गश्त कर रहे थे। करीब ढाई बजे उन्होंने पहाड़गंज में मोबाइल में बात करते हुए घूम रहे एक युवक को संदिग्ध रुप से घूमते हुए पकड़ लिया। जब उन्होंने युवक से घूमने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद इंचार्ज उसे चौकी में ले आए। पूछताछ में पता चला कि मिलक रामपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की 2 साल पहले पहाड़गंज निवासी युवती से सगाई हुई थी। कुछ महीनों बाद ही दोनों की शादी होने वाली है। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। शनिवार को मंगेतर ने उसे पहाड़गंज में मिलने के लिए बुलाया। इस पर युवक तुरंत रात में ही बस में सवार होकर मंगेतर से बात करता हुआ पहाड़गंज पहुंच गया। लेकिन पहाड़गंज पहुंचने के बाद वह भटक गया और पुलिस के हाथ चढ़ गया। चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि युवक अपने गांव में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। उसके पते के बारे में तस्दीक की गई और परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें