फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 81.96 लाख रुपये से बनेंगी छह सड़कें, नालियों का भी होगा निर्माण

Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम के फसियापुरा और टांडा उज्जैन पश्चिमी में छह सड़कों और नालियों का निर्माण शुरू हो गया है। 81.96 लाख रुपये से होने वाले इन कार्यों का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मेयर बाली ने बताया कि फसियापुरा में 55.57 लाख और टांडा उज्जैन पश्चिमी में 26.39 लाख की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें छीना फार्म से सत्यपाल चौहान के मकान तक सीसी सड़क-नाली, छीना फार्म में सुभाष सिंह के मकान से गुरुद्वारा तक टाइल्स सड़क-नाली और सुरेंद्र चौहान के मकान से सुनील सिसौदिया के मकान तक पीसीसी सड़क का 55.57 लाख से बनेंगे। वहीं शिवगौरी विहार में राजेश चौधरी के मकान से चौहान के घर तक पीसीसी सड़क-नाली, कविनगर में राजपाल सिंह के मकान से उदयप्रकाश के मकान तक पीसीसी टाइल्स रोड और कवि नगर में संजय चौहान के मकान से राजेश कुमार यादव के मकान तक पीसीसी टाइल्स रोड-सड़क निर्माण 26.39 लाख से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहां पार्षद ममता सैनी, पार्षद गुंजन प्रजापति, धनश्याम सैनी, देव प्रजापति, नेकपाल चौहान, महेंद्र सिसौदिया, उमेश यादव, लोकमन सैनी, भूपेंद्र चौहान, मोहित भारद्वाज, हरस्वरूप सिंह, मनोज गोला, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें