फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेलाघाट में संदिग्ध हालात में मृत मिले छह बंदर

Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मेलाघाट गांव स्थित एक खेत में मंगलवार को संदिग्ध हालात में छह बंदर मृत मिले। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंदरों के शवों को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि सुबह के समय मेलाघाट गांव में खेत किनारे बंदरों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बंदरों की नाक से खून बह रहा था। जिसे देखकर बंदरों के आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। टीम ने जांच के लिए मिट्टी और फसलों के सैंपल एकत्र किए हैं। फसलों में किए गए कीटनाशक के उपयोग से भी बंदर की मौत हो सकती है। बुधवार को बंदरों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें