फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गन्ना मूल्य भुगतान सहित चार सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चीनी मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी की अगुवाई कांग्रेसी और किसान एकत्र होकर चीनी मिल प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। लाडी ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। इसके बावजूद मिल प्रशासन की तरफ से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। कहा कि किसानों को चीनी मिल से गन्ना बीज और खाद उपलब्ध कराया जाए। गन्ना सोसायटी से पूर्व की भांति किसानों को दो रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दी जाए। वहां किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सोनू कंग, परमजीत सिंह हांडा, कदीर अहमद, लीलाधर सैनी, गोल्डी, मन्नू सिंह, जगजीत सिंह संधू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें