फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यात्रियों के साथ जाएंगे छह हज इंस्पेक्टर

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने छह हज इंस्पेक्टरों के चयन का कार्य पूरा कर लिया है। उन्हें हज यात्रियों के साथ भेजा जाएगा। एक कर्मचारी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया 150 हाजियों पर एक हज इंस्पेक्टर को जिम्मेदार बनाया है। ये हज के दौरान यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखेंगे और समस्या आने पर समाधान कराएंगे।
हज इंस्पेक्टर यात्रियों के साथ रवाना किए जाते हैं। इनका खर्च सरकार उठाती है। सभी चयनित हज इंस्पेक्टरों ने सेंट्रल हज कमेटी मुंबई में दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

पहली बार राज्य में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सरकारी विभागों के छह स्टेट हज इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गई है। चयनित इंस्पेक्टरों का सरकारी मुलाजिम होने के साथ पूर्व में हज किए होना शर्त है।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेट हज इंस्पेक्टरों को पहले खादिमुल हुज्जाज के नाम से सऊदी अरब हाजियों के साथ भेजा जाता था। इस बार स्टेट हज इंस्पेक्टर का नाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें