फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांव की बैठकों और योजनाओं का केंद्र रहने वाला भवन बना खंडहर

Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
देवरी स्थित जर्जर पंचायत भवन।
विज्ञापन
झनकट। देवरी गांव स्थित पंचायत भवन बेहद जर्जर हो चुका है। कभी गांव की बैठकों और योजनाओं का केंद्र रहना वाला पंचायत भवन अब बस खंडहर बनकर रह गया है। भवन के दरवाजे, खिड़कियां और मुख्य हॉल खस्ताहाल हैं। इसके चलते अब इस भवन का उपयोग पंचायत कार्यों के लिए नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय था, जब पंचायत भवन में निकाय की बैठकें और अधिकारियों के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा यहीं की जाती थी, लेकिन अब खस्ताहाल भवन में बैठना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार वीडीओ और जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने पंचायत भवन की मरम्मत कर इसे फिर से उपयोगी बनाए जाने की मांग की।

यशोदा कोटिया ने कहा कि यह भवन क्षेत्र की जरूरत है और इसकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। ग्रामीण धीरज गहतोड़ी ने कहा कि गांव में कोई स्थायी स्थान नहीं है जहां बैठकर गांव के विकास के लिए बैठक व चर्चा की जा सके। पंचायत भवन यदि ठीक हो जाए तो विकास के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। वहीं दयाकिशन राना ने कहा कि पंचायत घर की हालत कई सालों से खराब है। कई बार अधिकारियों को इससे अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें