शादी के कार्ड देकर लौट रहे भाई-बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोग दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
मोहल्ला जटवारा निवासी नईम अहमद पुत्र हबीब अहमद (50) वर्ष अपने बड़े पुत्र मोहम्मद जीशान की शादी का कार्ड देने अपनी कार से दिल्ली गए थे। शादी 7 फरवरी को होनी है। उनके साथ उनकी बहन जुवैदा खातून पत्नी डा. शरीफ अहमद (48) वर्ष भी गई थी। शादी का कार्ड देकर दोनों कार दिल्ली से वापस अपने घर आ रहे थे।
सुबह करीब आठ बजे ग्राम नाखून का ठाकुरद्वारा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
-28केएसपी 01पी-जसपुर में रोते बिलखते परिजन।