फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कोटे के चार कट्टे चावल और दो कट्टे गेहूं पकड़ा

Fri, 29 Jan 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बाजार में बिकने को जा रहे सरकारी कोटे का राशन पकड़ लिया। माल लेकर जा रहे रिक्शा चालकों के बयान के आधार पर संबंधित दुकान को एसडीएम ने निलंबन की संस्तुति कर दी है। बरामद माल पूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ऋचा सिंह को सूचना मिली कि एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से कोटे का राशन बाजार में बिकने के लिए जा रहा है। एसडीएम सिंह ने राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल के सामने एक रिक्शे में लद कर जा रहे चार कट्टे चावल और दो कट्टे गेहूं बरामद कर लिया।

रिक्शा चालक के आधार पर अधिकारियों ने अशोक कुमार की दुकान के स्टॉक रजिस्टर कब्जे में ले लिए हैं। एसडीएम सिंह ने बताया कि दुकान के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें