फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की बस पलटी

Sat, 12 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से हल्द्वानी जा रही रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार देर शाम असंतुलित होकर हल्द्वानी रोड पर गोकुलनगर के निकट गहरे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। घायलों का किच्छा और हल्द्वानी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस के चालक और परिचालक दोनों फरार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुहेलखंड डिपो की बस संख्या यूपी 25टी 9679 देर शाम हल्द्वानी रोड पर गोकुलनगर के निकट गहरे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना के समय बस में तीन दर्जन से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इस पर राहगीरों ने दुर्घटना की खबर पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया जबकि कुछ स्थानीय घायल लोगों की मदद से हल्द्वानी उपचार के लिए चले गए। दुर्घटना में बालाजी दरबार हल्द्वानी जा रहा सिसई किच्छा निवासी रामजी लाल का पूरा परिवार घायल हो गया। यहां रामजीलाल, पत्नी परमेश्वरी बेटी कल्पना घायल हो गई जबकि बरेली से अपने रिश्तेदार के घर मौत की सूचना पर हल्द्वानी जा रहे बिहारीपुर ढाल बरेली निवासी कसना, सैनफ, फिरोजा, अख्तरी भी घायल हुए।
विज्ञापन

 हल्द्वानी के उत्तर उजाला निवासी महेश गुप्ता व किरन गुप्ता भी घायलों में हैं। मोवई काजियान बरेली निवासी लईक अहमद ने बताया कि दुर्घटना के समय सामने एक कार आ गई थी उसे बचाने में बस पलटी है। लईक अहमद ने बताया कि चालक बस को बहुत तेज चला रहा था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस के चालक और परिचालक फरार हो गए। दुर्घटना के घायल उपचार के बाद अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें