फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहाड़गंज में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की शटरिंग हटवाई

Sat, 07 Jun 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के पहाड़गंज में निर्माण ध्वस्त करते की कार्रवाई करती टीम। 
विज्ञापन
रुद्रपुर। पहाड़गंज में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण के सुर्खियों पर होने के बाद जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए), पुलिस, राजस्व और नगर निगम की टीमें निर्माण स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने छत डालने के लिए लगाई शटरिंग को हटा दिया। साथ ही 15 दिन में निर्माण हटाकर जमीन को खाली करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीडीए सचिव ने ध्वस्तीकरण के बाद नजूल भूमि की सुरक्षा के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है। पहाड़गंज में नजूल भूमि पर एक भवन का निर्माण हो रहा है। एक संगठन के लोगों ने धार्मिक स्थल का निर्माण बताकर विधायक और मेयर का पुतला फूंका था। विधायक ने पलटवार कर अवैध धार्मिक स्थल के ध्वस्तीकरण की बात कही थी। डीडीए ने इससे पहले ही 28 मई को निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया था और 31 मई को भवन सील किया था।
सील के बावजूद निर्माण कार्य जारी होने पर शुक्रवार को डीडीए सचिव ने शटरिंग को तत्काल ध्वस्त करने और निर्माण कर्ता को अवैध निर्माण को 15 दिन के भीतर हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम डीडीए सहित चार विभागों की संयुक्त टीम निर्माण स्थल पर पहुंची और शटरिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान निर्माणकर्ता अय्यूब अंसारी सहित तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पर रोष जताया। टीम ने शटरिंग हटाने के साथ ही अय्यूब को 15 दिन में ध्वस्तीकरण नहीं करने पर प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें