फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहेनिया में कूड़ा डालने पर पालिका के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 07 Jun 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा के पहेनिया में कूड़ा फेंकने का विरोध करते लोग।
विज्ञापन
खटीमा। पहेनिया में नगर पालिका की ओर से कूड़ा डालने के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस के साथ भी ग्रामीण की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम की ओर से चहारदीवारी के निर्माण तक कूड़ा डालने पर रोक लगाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि पहेनिया और सूजिया में नगर पालिका की ओर से कूडा डाला जा रहा है। इससे दुर्गंध के साथ ही संक्रमण फैलने की आशंका है। समस्या से पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि बरसात में कूड़ा बहकर किसानों के खेतों में पहुंच चुका है। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम रवींद्र बिष्ट और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों की नोकझोंक हुई।
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम बिष्ट ने कहा कि जिस स्थल पर ठोस अपशिष्ट सामग्री डाली जा रही है, उक्त स्थल की चहारदीवारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक नगर पालिका की ओर से चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक उक्त स्थल पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहां पर अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा, संजीव सिंह, सुभाष सिंह, रुकमणी देवी, कमला देवी, विमला देवी महातम मौर्य, भुवन सिंह, रुस्तम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें