फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: जब रैली में हनुमान के भेष में पहुंचा समर्थक, पीएम मोदी को बताया गरीबों का मसीहा; देखें तस्वीरें

Tue, 02 Apr 2024 05:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में आयोजित पीएम मोदी की रैली में बिहार का एक युवक आकर्षण का केंद्र बना रहा, जो हनुमान का रूप धारण कर पीएम मोदी के रैली में पहुंचा था। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 

 
विज्ञापन
Rudrapur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के मोदी मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पीएम मोदी के रैली के दौरान बिहार का एक युवक आकर्षण का केंद्र बना रहा, जो हनुमान का रूप धारण कर पीएम मोदी के रैली में पहुंचा था। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन

हनुमान बना युवक - फोटो : अमर उजाला

बिहार के बेगूसराय का श्रवण शाह खुद को भगवा रंग में रंग कर रैली में पहुंचा। जिसने एक हाथ में गदा तो सिर पर कमल का बड़ा सा मुकुट पहना था। जबकि, सीने पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई हुई थी। सभा में मौजूद लोगों ने उसे देखते ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे लोगों में और उत्साह भर गया। लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भी बेताब दिखाई दिए। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को किया याद, X पर लिखा पोस्ट; कहा- रुद्रपुर में मिलेगा जनता का आशीर्वाद
 

पीएम मोदी की रैली में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान श्रवण शाह ने बताया कि वो पीएम नरेंद्र मोदी का फैन है। पीएम को श्री राम रूपी अपना भगवान मानता है। वो पीएम की रैली में इस रूप में शामिल हुआ है। जहां-जहां प्रधानमंत्री की रैली होती है, वो वहां-वहां चला जाता है। पीएम मोदी देश की गरीब जनता को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। श्रवण शाह का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को गरीबों के मसीहा बता रहे हैं।
 
विज्ञापन

विज्ञापन
PM को बताया गरीबों के मसीहा,
Next
AU ऐप में पढ़ें