फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेंडिंग जोन में दुकानें खरीदकर जड़ दिए ताले, फुटपाथ घेरकर हो रहा कारोबार

Sun, 14 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में कारोबारियों की मनमानी चल रही है। वेंडिंग जोन में दुकान खरीदने के बाद उन्हें खोला नहीं जा रहा है। लंबे समय से दुकानों पर ताले लटके हैं। दुकान खरीदने वालों में अधिकतर वह कारोबारी हैं जो शहर में फुटपाथ घेरकर अपनी दुकानें चला रहे हैं। इन्हें लोगों की परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

रुद्रपुर के वेंडिंग जोन में 50 से अधिक दुकानों पर ताला लगा हुआ है। जिन कारोबारियों ने ये दुकानें खरीदी हैं, वे उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं। कारोबारियों की मुख्य बाजार में भी अपनी दुकानें हैं। इसके बावजूद वे वेंडिंग जोन में जाने से कतरा रहे हैं। आलम ये है कि न तो कारोबारी खुद दुकान खोल रहे और न दूसरे को दे रहे। कई लोगों को न चाहकर भी सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगानी पड़ रही हैं। इससे यातायात भी बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। वेंडिंग जोन का निर्माण सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए किया गया था। इस स्थिति से व्यवस्था के उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं।
फुटपाथ पर कब्जे से हर कोई परेशान
फुटपाथ पर दुकानों के लगने से आम लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। पैदल यात्रियों को सड़क पर चलना पड़ता है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। मुख्य बाजार में फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण भीड़भाड़ रहती है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है और जाम लग जाता है।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में जिन लोगों ने दुकानें खरीदी हैं। उसमें कुछ की बाजार में दुकानें हैं। इन लोगों से दुकानों को खोलने के लिए कहा गया है। नगर निगम सड़क और फुटपाथ पर किसी को दुकान व अतिक्रमण नहीं करने देगा। अतिक्रमण के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। -विकास शर्मा, मेयर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें