फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाकी पर हमले के आरोपियों का जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Sun, 14 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। खाकी पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाए हैं। मामले से जुड़े पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं।
विज्ञापन

पतरामपुर चौकी पुलिस टीम बीती 15 मई को भोगपुर डैम गुरुद्वारा नंबर दो निवासी सुखविंदर सिंह को पकड़ने गई थी। कोर्ट से इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। टीम के सुखविंदर को पकड़ते ही उसने अपनी मां शिलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरा भाई संदीप सिंह, राजू सिंह एवं जगपाल सिंह उर्फ जस्सा आदि को बुला लिया था। इन सभी ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि पुलिस जब सुखविंदर को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो वहां मौजूद सभी ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सास-बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमे के नामजद फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जसपुर पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाए हैं। इसके बाद भी यदि वह नहीं पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट के माध्यम से भगोड़ा, नोटिस चस्पा करने व संपत्ति कुर्क करने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें