काशीपुर। मंडी समिति में किसान बाजार की दुकानें बनकर तैयार हो गई है। आंवटन के बाद किसान इन दुकानों से खेतीबाड़ी के उपयोग में आने वाली सामग्री खरीद सकेंगे।
मंडी समिति सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मुरादाबाद रोड से लगे मंडी परिसर में किसान बाजार बन गई है। इस बाजार में किसानों को जैविक बीजों, उर्वरकों और अन्य आवश्यक सामग्रियां मिलेंगी। खेती के लिए आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी भी उपलब्ध कराने की योजना है। किसानों को बाजार में सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो उनकी जरूरतों को पूरा कर सकेगी। यहां बाजार भाव के कम मूल्य पर ग्राहकों को उनकी जरूरत का सामान मिल सकेगा। सचिव ने बताया कि बाजार की दुकानों पर काम पूरा हो गया है। इन दिनों आवंटन की प्रक्रिया भी गतिमान है। जल्द ही किसानों को सुविधा मिलने लगेगी। संवाद