फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नैनीताल हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम लंबे समय से लटका हुआ है। अनुकूल मौसम के बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रगति नहीं दिख रही है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के तहत डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक का हिस्सा भी अभी तक अधूरा पड़ा है। यह मार्ग नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात सुगम होने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद थी लेकिन काम में देरी से यह धूमिल होती जा रही है। विभाग की निष्क्रियता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई बार शिकायतें भी की गई हैं। लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने काम की जिम्मेदारी देख रहे जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। निर्माण कार्य के लिए अनुकूल परिस्थितियों में काम पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन:
मानसून के कारण काम कुछ समय से आगे नहीं बढ़ा। जल्द ही कार्य को सुचारू कराकर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। -पंकज उपाध्याय, एडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें