काशीपुर। देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले में शेमफोर्ड स्कूल की टीम ने शेरेटन जसपुर को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में शेरेटन जसपुर और शेमफोर्ड स्कूल की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेरेटन जसपुर की टीम 11.3 ओवर में महज 48 रनों पर सिमट गई। शेमफोर्ड की ओर से लवयांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके जबकि वत्सल ने 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेमफोर्ड स्कूल ने महज 3.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए जीत दर्ज की। निलय ने 25 और अक्षय ने 17 रन बनाए।
शानदार गेंदबाजी के लिए लवयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका सुमित कुमार और सोनू ने निभाई। कोच करन कांडपाल ने बताया कि शुक्रवार को ग्रेट मिशन और साई स्कूल का मैच होगा।