फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, किच्छा में होगा लालकुआं-छपरा विशेष ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं जंक्शन से छपरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव किच्छा स्टेशन पर भी होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे यूपी-बिहार जाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05090/05089 लालकुआं-छपरा-लालकुआं विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 05090 लालकुआं से छपरा जाते समय किच्छा में दोपहर 12:55 बजे आएगी और 12:57 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05089 छपरा से लालकुआं आते समय किच्छा में सुबह 04:33 बजे पहुंचेगी और 04:35 बजे प्रस्थान करेगी।

कब-कब चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार 05090 लालकुआं जंक्शन से पांच दिसंबर और 12 दिसंबर को प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जबकि वापसी में 05089 छपरा से छह दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी और ट्रेन भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए छपरा तक जाएगी।
विज्ञापन




कोट:
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इससे दूरस्त क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। -सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें