सितारगंज। पड़ोसी देश नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत को फतेह करने वाले पर्वतारोहियों योगेश और शीतल का सिद्घ गर्ब्यांग गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पर्वतारोहियों ने सिद्घ बाबा की पूजा भी की।
सिद्ध गर्ब्याल कल्याण सेवा समिति के कल्याण सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के गर्ब्यांग गांव निवासी पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल और कथा राजगढ़ जिले की रहने वाली शीतल ने 25 अप्रैल को अन्नपूर्णा पर्वत पर भारत का झंडा फहराया। वहां जीत सिंह गर्ब्याल, जयराम गर्ब्याल, संजय गर्ब्याल, हिम्मत गर्ब्याल, कृपाल गर्ब्याल, पुष्पराज गर्ब्याल, वीरेंद्र गर्ब्याल, दानू गर्ब्याल आदि थे।