मां के संग गूलरभोज के बौर जलाशय घूमने गई सात साल की बच्ची की स्विमिंग पूल डूबने से मौत हो गई। बताया गया की मां के चेंज रूम में कपड़े बदलने के दौरान मासूम का पांव फिसल गया और वह पानी में डूब गई।
दिनेशपुर में मां के संग गूलरभोज के बौर जलाशय घूमने गई सात साल की बच्ची की स्विमिंग पूल डूबने से मौत हो गई। बताया गया की मां के चेंज रूम में कपड़े बदलने के दौरान मासूम का पांव फिसल गया और वह पानी में डूब गई।
विज्ञापन
वार्ड तीन निवासी संजीव वाला सिडकुल में श्रमिक है। बुधवार की दोपहर उसकी पत्नी आरती वाला अपनी बड़ी बेटी 14 साल की दिव्या और छोटी सात साल की आक्षी को लेकर अपने परिचितों के साथ बौर जलाशय में घूमने चली गई। जलाशय के रिजॉर्ट के पास स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के बाद आक्षी की मां आरती और बड़़ी बहन दिव्या चेंजिंग रूम चली गई।
इस बीच पांव फिसलकर आक्षी स्विमिंग पूल में गिर गई। आरती ने लौटकर देखा तो उसके होश उड़ गये। काफी खोजबीन के बाद बच्ची को पानी के अंदर से निकाला गया। आननफानन उसे बाजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम स्थानीय श्मशान घाट में गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से माता पिता के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्षी नगर के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। उसकी बड़ी बहन दिव्या कक्षा सात की छात्रा है।