गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों को वर्ष 2018-19 के लिए डॉ. राधाकृष्णन सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। दो शोधार्थियों को भी सर्वोत्तम छात्र सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उप महानिदेशक कृषि शिक्षा डॉ. आरसी अग्रवाल, कुलपति डॉ. तेज प्रताप, कुलसचिव डॉ. जे. कुमार और आईडीपी-नाहेप के परियोजनाधिकारी डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने सभी शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया।
रविवार को आईडीपी-नाहेप सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता व प्राध्यापक एनएस जादौन, कृषि महाविद्यालय में फूड साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक डॉ. सतीश कुमार शर्मा, फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक डॉ. टीपी सिंह, सीबीएसएच के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. एसबी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के प्राध्यापक व निदेशक विधि डॉ. आशुतोष सिंह, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आशुतोष मिश्रा व गृह विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र एवं परिधान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शैफाली मैसी को सम्मानित किया गया।
कुलसचिव डॉ. जे कुमार ने बताया कि विवि स्तर पर डॉ. राधाकृष्णन सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाता है। अध्ययनरत छात्रों के फीडबैक एवं शिक्षकों के व्यक्तिगत शैक्षणिक योगदान के आधार पर पुरस्कार देने का निर्णय किया जाता है। इसके अलावा दो शोध छात्रों डॉ. अरुण कुमार और नीतिका नौडियाल को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. अरुण कुमार।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. शैफाली मैसी।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. आशुतोष मिश्रा।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. एसबी सिंह।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. आशुतोष सिंह।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. सतीश कुमार वर्मा।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. टीपी सिंह।- फोटो : RUDRAPUR
डॉ. एनएस जादौन।- फोटो : RUDRAPUR