फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू हत्याकांड के विरोघ में जिलेभर में प्रदर्शन

विज्ञापन
गदरपुर में केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रिंककाशीपुर/जसपुर/बाजपुर/गदरपुर। दिल्ली स्थित मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी तत्वों का एमपी चौक पर पुतला फूंककर हत्यारे को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव परनामी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में केके छाबड़ा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रजत पाल, घनश्याम, गुरविंदर चंडोक, राजेश गहलोत, जगदीश आदि थे। वहीं, जसपुर में भी बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रिंकू के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीसी पंत को सौंपा।
उन्होंने मृतक रिंकू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल सिंह, रवि साहनी, सोनू कुमार सिंह, भावेश मित्तल, सुनील कुमार, नील कमल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

इधर, बाजपुर में भी रिंकू शर्मा के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रविवार को विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को राष्ट्रपति के नाम छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। वहां तेज प्रकाश शर्मा, राहुल चंद्रा, फकीर चंद, अमित चौहान, कोमनाथ गोस्वामी, रोहित बंसल, जयंत जैन, रितेश शर्मा आदि थे।
उधर, गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को दोनों संगठनों के कार्यकर्ता श्री ओम बापू मंदिर के पास अहिप कार्यालय पर एकत्र हुए।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार महाजन ने चेतावनी दी कि यदि रिंकू शर्मा के हत्यारों को यदि शीघ्र फांसी की सजा नहीं दी गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वहां अमित ढींगरा, विपुल प्रजापति, डॉ. विनोद शर्मा, अंकुर कुमार, बलविंदर कंबोज, दीनदयाल, रमेश कुमार, सतीश कुमार आदि थे। (संवाद)

काशीपुर में पुतला फूंकते विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

फोटो बाजपुर तहसीलदार को ज्ञापन देते कार्यकर्ता- फोटो : BAZPUR

फोटो बाजपुर प्रदर्शन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें