रुद्रपुर। परिवहन निगम के डिपो से कंडम हो चुकी बसों का भी संचालन हो रहा है। पुरानी बसों में आएदिन खराबी आ रही है। निगम की बसों को दस लाख किमी चलने के बाद कंडम घोषित तक नीलाम करने का नियम है लेकिन यहां इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।
पहाड़ी इलाकों में नौ, 10 साल चली पुरानी बसों को भी इस डिपो में भेजा जा रहा है। दस लाख किमी से अधिक चली बसों की संख्या डिपो में नौ हैं। छह बसों का यात्री परिवहन सेवा में उपयोग किया जा रहा है। एक बस खराब है। दो बसों को नीलामी की संस्तुति करते हुए कार्यशाला परिसर में खड़ा किया गया है।
बस संख्या यूके 04पीेए1102, 10,31,551 किमी चल चुकी है। बस संख्या1098, 12,33,524 किमी, बस संख्या1153,10,68,783 किमी, बस संख्या1158, 10,14,932 किमी, बस संख्या 2854, 12,06,321 किमी, बस संख्या 2851, 11, 59,181 किमी चल चुकी है। बस संख्या यूके 07पीए3004, 10, 99,524 किमी का सफर तय कर चुकी है।
साढ़े 13 लाख किमी से अधिक चल चुकी बस संख्या यूके 04 पीए1129 और दस लाख किमी से अधिक चल चुकी बस संख्या 1130 की नीलामी के लिए डिपो प्रबंधन ने निगम प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा है। डिपो के बेड़े में शामिल सभी 41 बसें वर्ष 2016 मॉडल की हैं। वर्ष 2019-20 के बाद से एक भी नई बस डिपो को नहीं मिली है।
एआरएम, केएस राणा ने बताया कि दो पुरानी बसों की नीलामी पर फैसला निगम प्रबंधन को लेना है। तकनीकी रूप से सही पुरानी बसों का संचालन किया जा रहा है। नई सीएनजी बसों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।