फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से लूट मामले में सात पर केस दर्ज

Wed, 06 May 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से लूट मामले में सात लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

 नगर पंचायत महुवाडाबरा निवासी शिक्षक गजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर कहा कि वह प्राथमिक विद्यालय रामनगर वन में शिक्षक है। मंगलवार दोपहर को वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गांव वीरपुरी के पास 15 से 20 वर्ष की आयु के सात लड़कों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। स्कूटी क्षतिग्रस्त कर उनके मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपए छीन लिए। बुधवार को शिक्षकों ने कोतवाली पहुंचकर एसआई पंकज जोशी का घेराव किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घेराव करने वालों में रमेंद्र सिंह, पंकज चौहान, भूपेंद्र सिंह, अनिल चौहान, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें