फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी के विवाह को दिया सहयोग

Wed, 06 May 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फसलों के नुकसान के सदमे में हुई किसान की मौत के मामले में मृतक की बेटी की शादी के लिए एसडीएम के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 13,200 रुपए नकद सौंपे। एसडीएम ने ग्रामीणों से पीड़ित परिवार का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

 फसलों के नुकसान के सदमे से गांव रायपुर निवासी भोला सिंह की रविवार को मौत हो गई थी। 11 मई को मृतक कृषक की बड़ी पुत्री की शादी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। एसडीएम विनीत कुमार के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डा.एमपी सिंह ने 10 हजार, कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री जाकिर हुसैन ने 21 सौ, भाजपा कार्यकर्ता दयाराम शर्मा ने 11 सौ रुपए मृतक के पुत्र अरविंद को सौंपे। एसडीएम ने ग्रामीणों से पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद करने की अपील की। इसके बाद एसडीएम ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन सालों से डाक्टर तैनात नहीं है। रात को  असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। वह औचक छापामारी कर दिन में शराब पिए कर्मचारियों को पकड़ें और कार्रवाई करें।
साप्ताहिक बाजार लगता है लेकिन ठेकेदार मैदान की सफाई नहीं कराता है। मुख्य मार्ग टूटा-फूटा है। ग्रामीणों ने विभिन्न पेंशनों सहित राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इस मौके पर दिलशाद हुसैन, राजेंद्र सिंह, बनवारी सिंह, डालचंद्र, अवतार सिंह, फूल सिंह, दौलत सिंह, बलवंत लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें