फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बनेगा अलग यातायात थाना, जमीन की तलाश शुरू

Sun, 04 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच शहर में अलग यातायात थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए तीन से चार एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें सीज वाहनों के लिए भी सुरक्षित परिसर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के पास वर्षों से अपना कोई भवन नहीं है। काशीपुर कोतवाली परिसर के दो छोटे कमरों से कार्यालय संचालित हो रहा है। स्टाफ के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। सबसे बड़ी समस्या चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले वाहनों को लेकर आती है। जगह न होने से सीज किए गए बड़े वाहनों को आईआईएम काशीपुर परिसर में खड़ा करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा किया जाता है। कोतवाली परिसर का काफी हिस्सा सीज किए वाहनों से पट चुका है। कई बार वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।
यातायात पुलिस प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यातायात थाना और भवन नहीं होने से सिग्नल, बैरिकेड, साइन बोर्ड आदि के लिए विभागीय सहायता भी समय पर नहीं मिल पा रही है। यातायात थाने के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। थाना बनने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पुलिसिंग भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें