फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 18 Sep 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। काशीपुर स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय कुश्ती एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भार श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में हैप्पी कश्यप (92 किग्रा फ्रीस्टाइल), प्रिंस कुमार (79 किग्रा फ्रीस्टाइल), नैतिक चौधरी (60 किग्रा फ्रीस्टाइल), प्रियंक (90 किग्रा फ्रीस्टाइल), मोहित कुमार (60 किग्रा रोमन-ग्रीको), प्रिंस सैनी (65 किग्रा रोमन-ग्रीको), इस्मा (33 किग्रा बालिका वर्ग) और दीपांशी (65 किग्रा बालिका वर्ग) शामिल हैं। बैडमिंटन में मोहम्मद जैद (अंडर-14) और अनुष्का बिश्नोई (अंडर-19) ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहां खेल समन्वयक काशीपुर गौरव शर्मा, कोच नावेद, नीरज शर्मा, शमशेर अहमद, फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें