फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टीवाल पर दरार, चीफ को किया तलब

Wed, 11 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देशन में लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के बेटे ने फोरवे की सेफ्टीवाल पर एक दरार पाई, इस पर उन्होंने विभाग के चीफ को फोन पर ही तलब किया।  इस दौरान युवा नेता रावत एवं जिला युवा कल्याण समिति उपाध्यक्ष हरीश बोरा ने सिविल इंजीनियर और टरबाइनों की मरम्मत में लगे इंजीनियरों से प्रोडक्शन यूनिट के अंदर की जानकारियां ली।
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना के निरीक्षण के दौरान सेफ्टीवाल में दरार के संबंध में सीएम पुत्र रावत एवं बोरा ने विभाग के चीफ टीएल वर्मा को फोन पर सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जिस पर जल विद्युत उत्तराखंड के चीफ ने टीम भेजकर दरार की जानकारी लेने और उसके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने एक सप्ताह बाद यूनिट में उत्पादन शुरू करने की भी जानकारी दी। इस दौरान जल विद्युत प्रतियोजना के समीप रहने वाले ग्रामीणों ने सीएम पुत्र का घेराव कर उन्हें तमाम समस्याएं गिनाईं। युवा नेता ने इस संबंध में एसडीएम सहित रेंजर को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। घेराव करने वालों में चामू भंडारी, इंद्र सिंह भंडारी, सुंदर सिंह ऐरी, सुषमा देवी, महेश ठाकुर, गोमती राधा, ललित बहादुर, हंसा देवी, मोतीलाल, बाबूराम, खलील अहमद, नत्थूलाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें