फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हज यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए नौ ट्रेनरों की खोजबीन शुरू

Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। राज्य के चयनित हज यात्रियों को यात्रा का प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों की खोजबीन शुरू हो गई है। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने इच्छुक आवेदकों से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


समिति के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ ने बताया कि साल 2026 की हज यात्रा के लिए प्रदेश से 1387 लोगों का चयन हुआ। इन्हीं को यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 150 यात्रियों पर एक ट्रेनर को निर्धारित किया है। इस तरह राज्य को लगभग नौ ट्रेनरों की आवश्यकता है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुताबिक ट्रेनर आवेदक को हज या उमरा किया होना जरूरी है। 25 से 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले आवेदक ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। उन्हें हज किया हुआ होना जरूरी है। जिसकी अधिमानतः पांच वर्ष होना चाहिए। इच्छुक आवेदक सर्कुलर में दिए गए निर्देशों के अनुसार 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदकों को कंप्यूटर बेस टेस्ट भी देना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी और एक-एक फोटो व अपलोड किए गए सभी अभिलेखों की प्रतियों को उत्तराखंड हज समिति के कार्यालय हज हाउस पिरान कलियर में जमा करने होंगे। चयनित ट्रेनरों को मुंबई हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग की तिथि निर्धारित होते ही उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें