फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने राशन की दुकान निलंबित की

Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के ढकिया नंबर 1 में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसडीएम ने अधीनस्थों के साथ ग्राम ढकिया नंबर एक में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने राशन की दुकान को अग्रिम आदेश तक निलंबित करते हुए पूर्ति निरीक्षक को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को गांव में लगे शिविर में ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से जाती हाईटेंशन लाइन और कूड़ेे के ढेरों को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि राशन की दुकान से राशन कम दिया जाता है। उन्होंने राशन डीलर को तलब किया और स्टॉक रजिस्टर लाने के निर्देश दिए। लेकिन रजिस्टर लेने गया डीलर फिर लौटकर नहीं आया।

एसडीएम ने दुकान को निलंबित करने और पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। कहा कि जब तक दुकान निलंबित रहेगी, तब तक राशन वितरण की व्यवस्था दूसरी दुकान से करना सुनिश्चित करवाएं। शिविर में 25 आधार कार्ड बनाए गए। 42 विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन स्वीकृत, 3 खतौनी और 22 परिवार रजिस्टर की नकल ग्रामीणों को दी गई। वहां तहसीलदार संजय कुमार, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें