फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने किया निरीक्षण एक शिक्षिका मिली गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने मंगलवार को नगर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षिका गायब मिली। एसडीएम शर्मा ने क्लास में जाकर बच्चों से सवाल भी पूछे। कुछ बच्चों ने ही प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

बच्चों की उपस्थिति भी मात्र 50 फीसदी मिली।। मंगलवार को एसडीएम अमृता शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल किए लेकिन कुछ ही बच्चों ने जवाब दिए।
एसडीएम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को शिक्षा कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में एक अध्यापिका अनुपस्थित मिली है। स्कूल में 112 पंजीकृत बच्चों में से 66 बच्चों की उपस्थिति दिखाई गई है। मौके पर 48 बच्चे ही पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें