फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों का घोड़ा-तांगा बिना चालक के दौड़ा

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में टेंपों में बैठकर घर जाते हुए बच्चे। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चे घोड़ा-तांगे में बैठे थे। अचानक घोड़ा बिना चालक के तांगा लेकर दौड़ने लगा। उसमें बैठे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। रामपुर मोड पर खड़ी पिकप से टकराकर घोड़ा-तांगा पलट गया, मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को तांगे से निकाला। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों को टेंपो में बैठाकर उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर देशराज बंसल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की छुट्टी के बाद घोड़ा-तांगा मालिक जाबिर हुसैन बच्चों को बैठा रहा था। इसी बची अचानक घोड़ा तांगा लेकर भाग गया। तांगे में करीब 25 बच्चे बैठे थे। डर से सभी बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर लोगों ने घोड़े को रोकने की कोशिश की, लेकिन रामपुर चौराहे पर खड़ी पिकप से टकराकर तांगा पलट गया। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। टक्कर धीमी होने के कारण बच्चे सुरक्षित रहे। घोड़ा तांगा मालिक भागकर मौके पर पहुंचा और तांगे को सीधा कराया। टक्कर लगने से घोड़ा चोटिल हो गया।
सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने सभी बच्चों को टेंपो में बैठाकर सुरक्षित घर पहुंचाया। उधर प्रधानाचार्य भगवान सिंह यादव ने बताया बच्चों को स्कूल भेजने की जिम्मेदारी अभिभावक की होती है। अभिभावक संघ की बैठक में इस मुद्दे पर बात की जाएगी।

सुल्तानपुर पट्टी में घायल घोड़ा क्षतिग्रस्त तांगे के पास खड़ा मालिक। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें