फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस धान के खेत में धंसी, हादसा बचा

Wed, 30 Sep 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/महुआखेड़ा गंज। काशीपुर-खोखरा मंदिर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। छुट्टी के बाद 40 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर धान के खेत में धंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बच्चों को लेकर काशीपुर की ओर से आ रही थी। सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए चालक ने बस को सड़क किनारे की ओर दबाया, तभी कच्ची जमीन होने के कारण बस का अगला पहिया धान के खेत में धंस गया और बस का अगला हिस्सा नीचे बैठ गया।
अचानक लगे झटके से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बस फंसने के कारण बच्चे सड़क पर ही इंतजार करते रहे। कुछ बच्चे पैदल ही अपने घरों की ओर निकल गए तो कुछ बच्चे खोखरा मंदिर के पास खड़े होकर बस निकलने का इंतजार करते रहे। बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला गया और बच्चों को दूसरे वाहन से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें