फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ने भोंपू से समझाया, भ्रष्टाचार न होने दें

Sat, 03 Feb 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार महेश द्विवेदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

तहसील में आजकल सुबह से शाम तक भोंपू लोगों से दलालों के चंगुल में न फंसने की अपील कर रहा है। सब रजिस्ट्रार ने दलाली पर अंकुश लगाने के लिए अपनी आवाज रिकार्ड कराकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है। दफ्तर में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से तय शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क नहीं देने और दलालों का सहारा नहीं लेने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद दिसंबर में तत्कालीन एसडीएम के छापे में तमाम अनियमितताएं पकड़ी गई थी। इसके बाद सब रजिस्ट्रार शिव प्रसाद पांडेय को आईजी स्टांप ने निलंबित कर दिया था। करीब एक महीने पहले उनकी जगह महेश धर द्विवेदी को सब रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सब रजिस्ट्रार का कार्यभार ग्रहण करने के बाद महेश नाथ ने कर्मचारियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं लेने को ताकीद तो किया ही, साथ ही रजिस्ट्री लिखने वालों को भी सचेत किया था।

अब उन्होंने अपनी आवाज में रिकार्डिंग करवाई है, जो रोजाना दफ्तर के छत में लगे लाउडस्पीकर में बजती रहती है। इसमें लोगों से किसी असुविधा के लिए तत्काल उनसे संपर्क साधने, अनाधिकृत व्यक्ति या दलाल के चक्कर में नहीं पड़ने और दस्तावेजों में गलत जानकारी नहीं भरने की गुजारिश की जा रही है। सब रजिस्ट्रार महेशधर द्विवेदी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि जनता में कार्यालय के प्रति गलतफहमी दूर हो जाए और दफ्तर में किसी तरह की असुविधा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें