फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ यात्रा पापों पर पर्दा डालने की कोशिश : पासी

Wed, 30 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बलराज पासी ने कहा है कि कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालकर अपने पापों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पासी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 51 बार जनता की चुनी सरकारों को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लगाकर संवैधानिक व्यवस्था को चकनाचूर करने का काम किया। वही कांग्रेस आज संविधान सुरक्षा की बात करती है। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें