पंतनगर। गोलगेट निवासी एक युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शाहजहांपुर (यूपी) निवासी जाबिर अली लगभग 30-40 वर्ष पहले काम के सिलसिले में पंतनगर आए। वह गोलगेट के पास लालकुआं-बरेली राजमार्ग के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगे। सोमवार शाम राजमिस्त्री का काम करने वाले उनके बेटे कादिर मोहम्मद (35) का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कादिर अपनी पत्नी, दो बेटों और बेटी के साथ रात का खाना खाकर सो गए।
सुबह आंख खुलने पर पत्नी ने कादिर को किचन में लगे पंखे की कुंडी पर चुन्नी के सहारे लटका देखा। उन्हें आनन-फानन फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सीओ डीआर वर्मा और एसएचओ सुंदरम शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।