फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर ने हल्द्वानी को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में मैच से पहले क्रिकेट टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रुद्रपुर कॉलेज की टीम ने एमबीपीजी हल्द्वानी की टीम को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर कॉलेज के मैदान में हल्द्वानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 112 रन बनाए। शुभम ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। रुद्रपुर के इमरान सिद्दीकी ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रपुर की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट से मैच जीत लिया। राय सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 24 रन बनाए। हल्द्वानी के दीपेश ने 16 रन देकर दो विकेट लिए।
बृहस्पतिवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल मैच नैनीताल और हल्दूचौड़ और दूसरा मैच काशीपुर व पीएनजी पीजी कालेज रामनगर के बीच खेला जाएगा। वहां पर क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विवि डॉ. नागेंद्र शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, लोकेश पांडे, ऋषिपाल भारती, श्याम मेवाड़ी, मुदिता, नेहा, गौरव जोशी, हरीश राम, मोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें