जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में रुद्रपुर ब्लॉक की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर और खटीमा ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। तीन ब्लॉकों सितारगंज, जसपुर और गदरपुर की टीमें नदारद रहीं।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकल और युगल में बालक-बालिका के सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्गों के मैच खेले गए। सीनियर बालक वर्ग एकल में रुद्रपुर ब्लॉक के सूरज राय और युगल में अजीत, आरिफ विजेता रहे। सीनियर बालिका के एकल में बाजपुर ब्लॉक की प्रिया और युगल में खटीमा ब्लॉक की वर्षा शर्मा, संजना राणा विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग के एकल में रुद्रपुर ब्लॉक के सत्यजीत सरकार और युगल में गौरव राय और प्रिंस गुप्ता विजेता रहे। जूनियर बालिका के एकल में रुद्रपुर ब्लॉक की सुपर्णा दत्त और युगल में शीला डे और अंकिता राय विजेता रहीं। सब जूनियर बालक के एकल में वीरेंद्र साहनी और युगल में सुहेल और यासीन विजेता रहे। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली, राजेंद्र भाकुनी, दिनेश सिंह, दीप पंत, नवनीत चौधरी, कमल सक्सेना आदि थे।
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चार से
जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली ने बताया कि पौड़ी और रुद्रप्रयाग में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होनी हैं। जूनियर और सब जूनियर की बालक-बालिका वर्ग की टीमें चार नवंबर को पौड़ी में प्रतिभाग को पहुंचेंगी। सीनियर बालक-बालिका वर्ग की टीमें छह नवंबर को रुद्रप्रयाग में प्रतिभाग करेंगी।