शांतिपुरी। छठ पूजा पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। दिनभर के उपवास के बाद जैसे ही आकाश में लालिमा छाई, व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। नगला, गोलगेट, आनंदपुर, राघवनगर, कनकपुर, तुर्कागौरी आदि क्षेत्रों में छठ पूजा घाटों पर सैकड़ों व्रतधारी महिलाओं ने छठ पूजा की। वहां विधायक राजेश शुक्ला, प्रधान वीरेंद्र यादव, राजकुमार पांडे, डॉ. गणेश उपाध्याय, विनोद कोरंगा, सूर्य प्रताप, सोनू यादव आदि थे।